चल फिर से अजनबी बन जाते हैं.. " ऋषि "

by Rishi Agarwal on July 09, 2014, 06:01:51 PM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 694 times)
Rishi Agarwal
Guest
चल फिर से
अजनबी बन जाते हैं,
तू तेरे रस्ते
और
मैं मेरे रस्ते हो जाते हैं..
पर क्या होगा ?
उस प्रीत पराई का ,
जिसमें संग जीने की
कसमें थी , वादें थे
फिर क्यूँ वक्त आया
जुदाई का..

याद करों वो पल
जब हम पहली बार मिले,
थे अजनबी ,
पर पास आयें,
एक दुसरे को समझकर
करीब आयें,
दोस्त बनकर,
प्यार की दरिया में कूद पड़े..
वो पल कितने हसीन थे,
जब हम एक दुसरे को
समझा करते थे,
हर दुःख - दर्द में
एक दुसरे को याद करते थे..
आज अश्क बहते हैं
एक दुसरे पे तीखे
इल्जाम लगाते हैं..
एक दुसरें की भावनाओं
को आहत करते हैं..
क्या यही थी मोहब्बत,
क्या यही था स्नेह,
जो कभी दुआ में
साथ मांगते थे
आज जुदाई मांग रहे हैं..
क्यूँ वक्त आया
वापस
तन्हाई का..

याद आती हैं मुझे,
तुम्हारी वो
मीठी - मीठी बातें,
शरारती पन,
मासूम सी आँखे,
गुलाबी होंठ,
वो दिलकश अंदाज,
हर बात पर
एक नया सवाल,
पायलों की छन छन
चूड़ियों की खन खन
माथे की बिंदिया,
वो अलहडपन..
कैसे भुलाऊंगा
तेरे संग बीते पल,
वो यादें, वो वादें
कैसे लिख पाउँगा में..
दिल में
अजीब सी हलचल हैं,
लौट आ
मत छोड़ के जा,
कुछ नहीं रखा जुदाई में,
नहीं हिसाब लूँगा
तुमसे अब
अश्को का..

चल फिर से
अजनबी बन जाते हैं,
तू तेरे रस्ते
और
मैं मेरे रस्ते हो जाते हैं..
बन कर
फिर से अजनबी
मुलाकात करते हैं,
दोस्ती से
मोहब्बत की फिर
शुरुवात करते हैं..
" ऋषि " सुन,
क्या रखा हैं,
जुदाई, तन्हाई में..
बस अश्क बहेंगे,
बिछडन का दर्द
हर किसी से कहेंगे..
चल बहुत हुई
रुसवाई
लौट आ अब,
सुना सूना हैं
पल - पल तेरे
हरजाई का..


 
२७ जून २०१४
Logged
mann.mann
Yoindian Shayar
******

Rau: 113
Offline Offline

Waqt Bitaya:
22 days, 12 hours and 36 minutes.
Posts: 3703
Member Since: Aug 2011


View Profile
«Reply #1 on: July 09, 2014, 06:43:59 PM »
 Applause Applause
Logged
sksaini4
Ustaad ae Shayari
*****

Rau: 853
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
112 days, 8 hours and 51 minutes.
Posts: 36414
Member Since: Apr 2011


View Profile
«Reply #2 on: July 09, 2014, 07:14:10 PM »
 Clapping Smiley Clapping Smiley Clapping Smiley waah waah waah
Logged
Advo.RavinderaRavi
Guest
«Reply #3 on: July 10, 2014, 12:20:20 AM »
Bahut khoob.
Logged
Saavan
Guest
«Reply #4 on: July 10, 2014, 11:37:10 PM »
Memories...
Logged
dksaxenabsnl
YOS Friend of the Month
Yoindian Shayar
*

Rau: 109
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
20 days, 20 hours and 9 minutes.

खुश रहो खुश रहने दो l

Posts: 4127
Member Since: Feb 2013


View Profile
«Reply #5 on: July 10, 2014, 11:49:34 PM »
 Clapping Smiley
Logged
harashmahajan
Guest
«Reply #6 on: July 11, 2014, 11:16:38 PM »
Ati Sunder
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
March 29, 2024, 06:28:26 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
by ASIF
[March 24, 2024, 04:34:54 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:30:44 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:26:39 AM]

by ASIF
[March 23, 2024, 08:50:46 AM]

[March 21, 2024, 08:02:59 PM]

[March 21, 2024, 07:59:38 PM]

[March 17, 2024, 02:01:29 PM]

[March 16, 2024, 03:26:05 PM]

[March 16, 2024, 03:25:04 PM]

[March 16, 2024, 03:21:26 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.2 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8502 Real Poets and poetry admirer