"कन्या भ्रूण हत्या----एक दर्द -एक अफ़सोस "

by kavyadharateam on August 17, 2014, 02:29:45 PM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 559 times)
kavyadharateam
Guest
"कन्या भ्रूण हत्या----एक दर्द -एक अफ़सोस "



ज़मीं के सीने से झाँकता ये कफ़न किसका है
 कफ़न में लिपटा ये मासूम बदन किसका है
कफ़न नया नहीं पुरानी धोती का टुकड़ा है
 और इस टुकड़े में लिपटा प्यारा सा मुखड़ा है
 बड़ी बेदर्दी से दफनाया गया मिटटी में इसे
 पाँव पेट से लगे हैं , सिर छाती में सिकुड़ा है

 मिटटी तक गीली है ले देख मिटटी की हालत
 खाक तक पूरी न मयस्सर हुई कब्र को इसकी
 और ऊपर से रख दिए फिर पत्थर तमाम
 ताकि जान न पायें निगाहें कब्र है किसकी

 प्यारी - प्यारी सी हथेली, मखमली - मखमली नाख़ून
 कच्चे गुलाब से होंठ और निबोरी - सी निगाहें
 गुलाब जिस्म, परी से पाँव, दिल फरेब मुस्कान
 जिसको देखकर खुद - ब - खुद उठ जाए बाहें

 एक परी ने कहीं शक्ल एक बच्ची की लेकर
 किसी ले सुने चमन में खिलना चाहा था
 उसने सोचा चलो जी लूँ इंसान की तरह
 माँ की छाती से चिपककर पलना चाहा था

 उसे मालुम न था की पहले किलकारी ही उसकी
 चीख बनकर रह जाएगी गले की भीतर
 निगाहें देख भी ना पाएंगी दुनिया नज़र पहली
 और दुनिया ही सिमट जायेगी नज़र के भीतर

 क़त्ल कर देंगे माँ - बाप इस खातिर क्योंकि
 उसकी आवाज़ से आई है शहनाई की सदा
 उनकी उम्मीदें थीं डोलियाँ ओथाने की कहीं
 न की दहलीज़ से हो उनके कोई लड़की विदा

 झूटी शान की खातिर, पुरानी रस्मों के कारण
 नन्हीं - नन्हीं बेटियों की काट देते हैं बोटियाँ
 ताकि सिर झुके न कहीं गैर पाँव के आगे
 बेटी देती नहीं मोक्ष, वंश और रोटियां

 और बड़ी कमतर सी बात ये जो माँ अपना
 लहू पिलाती है सुबह - शाम महीनो तक
 जिसकी धड़कन के संग धड़कती एक धड़कन
 जिसकी साँसों से लेती कोई सांस महीनो तक

 जब वाही अहसास एक शक्ल बच्ची की लेकर
 कोख से आता है तो माएं क्यों आंसू बहाती हैं
 क्यों निगाहें फेर लेती पत्थर - दिल बनकर
 जब दाइयां इन मासूमों का गला दबाती हैं

 क्यों रातों की स्याही और दिल के उजाले में
 लोग रौशिनी को अँधेरे कमरों की बुझा देते हैं
 दबा कर नर्म गला, हिस्से कर मासूम बदन
 घर की चौखट पर एक दिया जला देते हैं

 याद रखो ! कि आसमान कि बिसात है तब तक
 जब तलक पाँव ज़मीन पे है और जहाँ तक
 जहाँ पर धरती ख़त्म, आसमान वहीँ ख़त्म
 इन झूटी ख्वाहिशों कि फकत दुनिया है वहां तक

 सर्वाधिकार सुरक्षित @ दीपक शर्मा

http://www.Thank you!/
Logged
amit_prakash_meet
Guest
«Reply #1 on: August 19, 2014, 04:21:51 AM »
बहुत ही हृदय विदारक चित्रण किया है.....

इसके लिये आपको ह्रदय से धन्यवाद.....

अगर एक भी भ्रूण हत्या इससे रुक जाये तो आपकी यह रचना सार्थक हो जायेगी....
Logged
mann.mann
Yoindian Shayar
******

Rau: 113
Offline Offline

Waqt Bitaya:
22 days, 12 hours and 36 minutes.
Posts: 3703
Member Since: Aug 2011


View Profile
«Reply #2 on: August 19, 2014, 09:45:18 AM »
deepakji.... aankhe bhar aayin....  tearyeyed tearyeyed :tearyeyed:ji main aata hai ek baar ro lia jaye....

bahut khub bayaaan kiya aapne......  icon_salut icon_salut
Logged
nandbahu
Mashhur Shayar
***

Rau: 122
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
20 days, 3 hours and 19 minutes.
Posts: 14552
Member Since: Sep 2011


View Profile
«Reply #3 on: August 19, 2014, 10:20:14 AM »
bahut dard bhari dastan bayan kee hai, kash ye samaj samajh pata
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
April 20, 2024, 08:44:43 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[April 04, 2024, 04:49:28 PM]

[April 02, 2024, 12:27:12 PM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:34:54 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:30:44 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:26:39 AM]

by ASIF
[March 23, 2024, 08:50:46 AM]

[March 21, 2024, 07:59:38 PM]

[March 17, 2024, 02:01:29 PM]

[March 16, 2024, 03:26:05 PM]

[March 16, 2024, 03:25:04 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.171 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8498 Real Poets and poetry admirer