[परम पिता से प्रार्थना
****************
हे! परम पिता पूज्य परमात्मा,
इस कोरोना का कर दो खात्मा।
हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है,
शवो का काफी अंबार लगा हुआ है।
श्मशान में जगह कहीं नहीं है,
वहां पर भी लंबी लाइन लगी है।
कर दो प्रभु इन सबका खात्मा,
हे! परम पिता पूज्य परमात्मा।
अस्तपतालो मे लंबी लाइन लगी है,
आक्सीजन की वहां कमी बनी है।
तीमारदार मरीजों के लिए खड़े है।
अस्तपतालो के बाहर बोर्ड लगे पड़े है।
कर दो प्रभु आक्सीजन की कमी का खात्मा,
हे! परम पिता पूज्य परमात्मा।।
सारी दुनिया को तुझको पुकार रही,
रहम की भीख तुझसे हैं मांग रही।
ये सारी दुनिया अब लाचार हुई हैं,
बिन इलाज के ये सब बेकार हुई है।
कर दो प्रभु, इन सबका खात्मा,
हे! परम पिता पूज्य परमात्मा।।
ये कैसा दुखद समय आया है,
बेटा बाप के कंधो पर आया है।
मां बहिन बिलख कर रो रही हैं,
बेटे भाई से चिपट कर रो रही हैं।
कर दो प्रभु इस रोदन का खात्मा,
हे! परम पिता पूज्य परमात्मा।।
रोक लो प्रभु ,इन दुखो की बरसात को,
कर दो प्रभु,तुम सुखो की बरसात को।
दुखी लोगों को अमन चैन आने लगे,
फिर से तेरा वे गुणगान करने लगे।
कर दो प्रभु,इस महामारी का खात्मा,
हे! परम पिता पूज्य परमात्मा।।
चारो तरफ निराशा का माहौल है,
सभी लोगो का बहुत बुरा हाल है।
कुछ टी वी चैनल डर फैला रहे हैं,
दिखा दिखा कर लोगो को डरा रहे है।
कर दो प्रभु,इस डर का तुम खात्मा,
हे! परम पिता पूज्य परमात्मा।।
आर के रस्तोगी गुरुग्राम]

Ati sundar. chhaa hai hum prarthaa kar sakein hain apne dil ko tasali de saktye hain. Magar Coronavirus insan ne banaayaa thaa usse hee bhugatnaa hogaa