मां बाप की दुआओं का असर। आर के रस्तोगी

by Ram Krishan Rastogi on May 28, 2022, 10:38:43 AM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 774 times)
Ram Krishan Rastogi
Umda Shayar
*

Rau: 69
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
31 days, 47 minutes.

Posts: 5022
Member Since: Oct 2010


View Profile
ले लो दुवायें अपने मां बाप की
***********************
ले लो दुवाये अपने मां बाप की,
इससे बड़ी दौलत न है आप की।
जो जीवन में इससे बंछित हो पाया,
उसने जीवन में कभी सुख न पाया।।

जैसा बोओगे,वैसा ही तुम काटोगे,
बोए पेड़ बबूल के आम कैसे खाओगे।
प्रकृति का यह नियम चला आया है,
इसको कोई भी झूठा कर न पाया है।।

जो अपने मां बाप को दुःख है देते,
वे अपने जीवन में कभी सुख न पाते।
जब कभी जीवन में वे मां बाप बनेंगे,
तभी वे इस बात का अनुभव करेंगे।।

जो अपने मां बाप की सेवा है करता,
उनका आशीर्वाद उन्हे हमेशा मिलता।
जो करता है अपने मां बाप का निरादर,
उसे समाज में कभी न मिलता है आदर।।

मां बाप की सेवा ही है चारो धाम,
इससे बड़ा ने कोई दुनिया में धाम।
जो अपने मां बाप की सेवा है करता,
उसको चारो धाम का फल है मिलता।।

नही जरूरत है किसी पूजा पाठ की,
जिसने सेवा की है अपने मां बाप की।
मां बाप की जिस घर में कदर नही होती,
उस घर में कभी भी बरकत नहीं होती।।

जब जब घर में कोई मुसीबत है आई,
तब तब मां बाप की दुवाये काम है आई।
इन दुवाओ में होता है दुनिया भर का दम,
ये किसी धन दौलत से होती नही है कम।।

बंद किस्मत की कोई ताली नहीं होती,
सुखी जीवन की कोई डाली नही होती।
जो झुक जाए अपने मां बाप के चरणों में,
उसकी झोली कभी भी खाली नही होती।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम/color]
Logged
nandbahu
Mashhur Shayar
***

Rau: 122
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
20 days, 4 hours and 46 minutes.
Posts: 14553
Member Since: Sep 2011


View Profile
«Reply #1 on: June 25, 2022, 06:17:19 AM »
सत्य
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
February 08, 2026, 05:15:23 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.12 seconds with 22 queries.
[x] Join now community of 8519 Real Poets and poetry admirer