ग़ज़लें

by sksaini4 on July 05, 2011, 07:07:13 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 1580 times)
sksaini4
Ustaad ae Shayari
*****

Rau: 853
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
112 days, 8 hours and 51 minutes.
Posts: 36414
Member Since: Apr 2011


View Profile
Reply with quote
दुःख   देती   कडुवी  बातें |
सुख  देती   मीठी   बातें ||

अब   तक  यादों में ठहरी |
तेरी    वो   प्यारी बातें ||

भारी  भारी  सा  मन  है |
कर  हलकी  फुलकी बातें ||

मैं  तो  तेरा  अपना   हूँ |
मुझ से कह मन की बातें ||

छोडो   कब  तक  गाओगे ?
वो   अगली पिछली  बातें ||

सीधा    सादा बन्दा    है |
उससे   कर  सीधी  बातें ||

ग़म  हल्का  होगा तू सुन |
बच्चे   की  तुतली बातें ||

कडुआ   सच कह देती हैं |
अक्सर आलिम की  बातें ||

दुनिया में सब  सुनते  हैं |
अपने  मन  भाती  बातें ||

दफ़्तर   में  क्यूँ करते हो ?
अपने घर- वर की  बातें ||

                     डा० सुरेन्द्र सैनी

सूरत     से जाना  पहचाना लगता  है |
ये  क़ातिल  होगा  क्या एसा लगता है ?

पल - पल  गिरगिट जैसा रंग बदलता है |
करतूतों     से    ये दीवाना लगता है ||

बार - बार ये बिजली  हम पर गिरती है |
दुश्मन   का   इससे याराना लगता है ||

मेरी  रूदाद - ए - ग़म पे वो हँसतें हैं |
उनको   ये   कोरा अफ़साना लगता है ||

अपनी  बस्ती में ही  क़ातिल  रहता हो |
अक्सर क्या इसका अन्दाज़ा लगता   है ?

                              डा० सुरेन्द्र सैनी



जायें    नज़रें  जिधर ढूंढता  हूँ |
दिलरुबा   हमसफ़र  ढूंढता  हूँ ||

एक   अरसा   हुआ  मुस्कुराये |
क़ह्क़हों   का  नगर ढूँढता  हूँ ||

जब से आये हैं क़ातिल नगर में |
हादिसों   का  असर  ढूंढता हूँ ||

क्या नज़र लग गई है चमन को ?
इक   रूहानी  नज़र ढूंढता  हूँ ||

है  नये   पेड़ की  छावँ चंचल |
मैं   पुराना   शजर  ढूंढता हूँ ||

जानता  हूँ  तू है  मेरे दिल में |
तुझको फिर भी मगर ढूंढता हूँ ||
                         डा० सुरेन्द्र सैनी
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
November 23, 2026, 10:21:21 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[November 21, 2026, 08:15:33 PM]

[November 21, 2026, 08:13:52 PM]

[November 21, 2026, 08:11:10 PM]

[November 13, 2026, 08:37:42 PM]

[November 12, 2026, 02:05:35 PM]

[November 09, 2026, 07:13:08 PM]

by ASIF
[November 01, 2026, 12:51:14 AM]

by 7720324850
[October 22, 2026, 08:36:16 AM]

[October 18, 2026, 10:41:32 AM]

[October 18, 2026, 10:41:00 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.813 seconds with 21 queries.
[x] Join now community of 8523 Real Poets and poetry admirer