गुस्सा

by RAJ SOLANKI on January 28, 2014, 12:16:42 PM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 989 times)
RAJ SOLANKI
Guest
~♥♥~एक
12-13 साल के लड़के को बहुत क्रोध
आता था। उसके पिता ने उसे ढेर
सारी कीलें दीं और कहा कि जब भी उसे
क्रोध आए वो घर के सामने लगे पेड़ में वह
कीलें ठोंक दे।
पहले दिन लड़के ने पेड़ में 30 कीलें ठोंकी।
अगले कुछ हफ्तों में उसे अपने क्रोध पर धीरे-
धीरे नियंत्रण करना आ गया। अब वह पेड़ में
प्रतिदिन इक्का-दुक्का कीलें
ही ठोंकता था। उसे यह समझ में आ
गया था कि पेड़ में कीलें ठोंकने के बजाय
क्रोध पर नियंत्रण करना आसान था। एक
दिन ऐसा भी आया जब उसने पेड़ में एक
भी कील नहीं ठोंकी। जब उसने अपने
पिता को यह बताया तो पिता ने
उससे कहा कि वह सारी कीलों को पेड़
से निकाल दे।
लड़के ने बड़ी मेहनत करके जैसे-तैसे पेड़ से
सारी कीलें खींचकर निकाल दीं।जब
उसने अपने पिता को काम
पूरा हो जाने के बारे में
बताया तो पिता बेटे का हाथ
थामकर उसे पेड़ के पास लेकर गया।
पिता ने पेड़ को देखते हुए बेटे से कहा –
“तुमने बहुत अच्छा काम किया, मेरे बेटे,
लेकिन पेड़ के तने पर बने सैकडों कीलों के इन
निशानों को देखो। अब यह पेड़
इतना खूबसूरत नहीं रहा। हरबार जब तुम
क्रोध किया करते थे तब इसी तरह के
निशान दूसरों के मन पर बन जाते थे।
अगर तुम किसी के पेट में छुरा घोंपकर बाद
में हजारों बार माफी मांग भी लो तब
भी घाव का निशान
वहां हमेशा बना रहेगा।
अपने मन-वचन-कर्म से कभी भी ऐसा कृत्य न
करो जिसके लिए तुम्हें सदैव पछताना पडे
Logged
nandbahu
Mashhur Shayar
***

Rau: 122
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
20 days, 3 hours and 24 minutes.
Posts: 14552
Member Since: Sep 2011


View Profile
«Reply #1 on: January 28, 2014, 01:10:21 PM »
true
Logged
sksaini4
Ustaad ae Shayari
*****

Rau: 853
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
112 days, 8 hours and 51 minutes.
Posts: 36414
Member Since: Apr 2011


View Profile
«Reply #2 on: January 28, 2014, 01:27:37 PM »
bahut sunder
Logged
RAJAN KONDAL
Guest
«Reply #3 on: January 28, 2014, 02:42:41 PM »
nice sharing
Logged
aqsh
Guest
«Reply #4 on: January 28, 2014, 08:13:55 PM »
Bahut achchi aur seekh deti hui kahani...
Logged
Advo.RavinderaRavi
Guest
«Reply #5 on: January 29, 2014, 03:03:01 AM »
क्या बात है..............................
Logged
nandbahu
Mashhur Shayar
***

Rau: 122
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
20 days, 3 hours and 24 minutes.
Posts: 14552
Member Since: Sep 2011


View Profile
«Reply #6 on: January 30, 2014, 04:32:02 PM »
bahut khoob
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
April 24, 2024, 01:57:57 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[April 23, 2024, 09:54:09 AM]

by ASIF
[April 22, 2024, 01:50:33 PM]

[April 04, 2024, 04:49:28 PM]

[April 02, 2024, 12:27:12 PM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:34:54 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:30:44 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:26:39 AM]

by ASIF
[March 23, 2024, 08:50:46 AM]

[March 21, 2024, 07:59:38 PM]

[March 17, 2024, 02:01:29 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.075 seconds with 24 queries.
[x] Join now community of 8498 Real Poets and poetry admirer