सुबह हुई मुसाफिर

by pranshshar on October 30, 2011, 10:55:36 PM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 889 times)
pranshshar
Guest
सुबह हुई मुसाफिर फिर अपनी राह ले,
कफ़न ज़िंदगी का सर पे बांध ले/

हाथ लगे चंद पत्ते जो ताश के ,
इन्ही को अपनी नियति मान के,
... उसूलों के गाँडीव पे हौसले तान के
और अर्जुन सा एकाग्र लक्ष्य ठान के
पुरुषार्थ के अश्व पर होके सवार तू
भय के सभी नदी नालों को फाँद ले।

सुबह हुई मुसाफिर फिर अपनी राह ले
कफन ज़िंदगी का सर पे बांध ले.।

चाँद तक की दूरी वैसे तो अति निर्मम थी
पर एक आदमी की सोच से वो कम थी
इरादों मैं जिसके बिजली की चमचम थी
फिर मंज़िल दूर बस एक दो कदम थी
श्रम के आंच पर लक्ष्य सेंक ले तू
करुणा से धीर के आंटे को साँध ले

सुबह हुई मुसाफिर फिर अपनी राह ले
कफन ज़िंदगी का सर पे बांध ले.।

Rakesh "Nirmal"
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
April 18, 2026, 08:22:23 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.317 seconds with 22 queries.
[x] Join now community of 8521 Real Poets and poetry admirer