saanz@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@ALFAAZ

by Rajesh on March 15, 2024, 11:35:58 AM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 570 times)
Rajesh
New Member


Rau: 1
Offline Offline

Waqt Bitaya:
6 hours and 44 minutes.
Posts: 10
Member Since: Oct 2022


View Profile
Reply with quote
किताब पुछे पन्नों से
इतना क्यों फ़डफ़डा रहे हो?
औकाद क्या तुम्हारी, कागज के पुतलों?

पन्ने तिलमिलाये, बोले -
हमारी औकाद से होना बेहतर वाकिफ़
सिमटे है हम एक जगह, तो है तेरी ये मस्ती,
जो बिखर गये हम तो मिटेगी तेरी हस्ती.

पन्ने छेडने लगे वाक्यों को -
हमे काला करके रोशन हो रहे हो?
छांव है हमारा इसलिये बसा है गांव तुम्हारा.

वाक्यों  ने जवाब दिया -
कोरी है सुरत सिरत तेरी, खाली खाली आस्मां तेरा
नही सजते हम तुझपे तो तय था जहां से उठना तेरा

वाक्य शब्दों को छलने लगा
अकेले गुमसुम रेहते हो पर इकठठा कितना इतराते तुम?
मेहरबानी है मेरी नही तो अधुरे के अधुरे रेहते तुम

शब्द मुस्कराये, बोले -
हम अकेले रेहते तो बोल भी नही पाते तुम
इकठठा  रेहते है हम  तब सांस लेते हो तुम

शब्दों ने उकसाया अक्षरों को
चिंटी का भी कद नही तुम्हारा, है रेत का खेत तेरा
बेमतलब जिंदगी तेरी, अनाथ जन्म तेरा

अक्षरों ने शब्दों को याद दिलाया
जन्में हो तुम मेरी ही कोख से, पले बडे मेरी ही दुलार से
तुम्हारे तराने गाये जाते है हमारे ही फ़साने से

अक्षर जवाब मांगे ज्ञान से
मर मिटते है हम पर नाम हमेशा तेरा होता
उधार का युं यश लेना क्या तुम्हे शोभा देता?

ज्ञान अपनी समधी छोडके बोला
शब्द न देता तुम्हे तो बांझ रेह्ती कोख तेरी
सवेरा न करता तुझमें तो सांझ ही सांझ  थी सारी

[/size][/size][/color]
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
June 14, 2025, 07:13:10 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
by ASIF
[June 06, 2025, 10:19:27 AM]

[June 01, 2025, 08:24:19 AM]

[May 28, 2025, 05:39:43 AM]

[May 26, 2025, 08:22:09 AM]

[May 20, 2025, 05:19:02 AM]

[May 16, 2025, 08:38:38 AM]

[April 27, 2025, 09:31:46 AM]

[April 24, 2025, 01:10:57 AM]

[April 09, 2025, 05:20:40 AM]

[April 09, 2025, 05:18:27 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.105 seconds with 26 queries.
[x] Join now community of 8514 Real Poets and poetry admirer