जिन्हें हम ढूढ़ते थे

by anil kumar aksh on January 16, 2011, 01:23:03 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 917 times)
anil kumar aksh
Guest
Reply with quote
जिन्हें हम ढूढ़ते थे, आज तक अपने खयालो में ।
वो कैसे मिल गए थे, कल मुझे दिन के उजालो में ॥
जिन्हें हम सोचते थे, वो मुझे कुछ तो कहेगे पर ।
वो उल्टा खुद हमे उलझा, गए अपने सवालो में ॥

अजब है बात कि अब, बात तो कुछ भी नहीं होती ।
है आँखों में गिले, बरसात पर कुछ भी नहीं होती ॥
वो आते है न जाते है, शिकायत भी करे किस से ।
कि भूले है ये दिन हम, रात तो कुछ भी नहीं होती ॥

कि वो एक दौर था, हम रोज मिलते थे कही पर अब ।
कि चाहो लाख पर, एक बार भी सूरत नहीं मिलती ॥
जिसे हम पूज लेते, सर झुकाते, चुप खड़े रहते ।
मगर अब ढूढ़ता हू, वो कही मूरत नहीं मिलती ॥

नज़र भी सामने होगी, सफ़र भी सामने होगा ।
नहीं मालूम था वो, सामने ही मुस्कराएगा ॥
फिजा महकी हुवी होगी , हवा बहकी हुवी होगी ।
नहीं मालूम था मुझको, कि वो अब फिर न आएगा ॥

मुझे मालूम है, ये चाँद तो उस आसमा का है । ।
सितारों में अकेला है, बताना क्या जरुरी है । ।
मुझे मालूम है छूना उसे एक ख्वाब है लेकिन ।
मिले या ना मिले ये सब जताना क्या जरुरी है ॥
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
May 09, 2026, 02:30:42 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[May 07, 2026, 04:28:31 AM]

[May 06, 2026, 07:39:24 PM]

[May 06, 2026, 07:38:31 PM]

[May 06, 2026, 07:36:10 PM]

by رضوان حیات
[May 06, 2026, 08:32:43 AM]

[May 05, 2026, 05:26:09 PM]

[May 05, 2026, 01:08:46 AM]

[May 04, 2026, 05:04:27 PM]

[April 29, 2026, 02:58:08 AM]

[April 25, 2026, 07:28:21 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.099 seconds with 19 queries.
[x] Join now community of 8521 Real Poets and poetry admirer