धन दौलत पर न कर इतना गुमान। आर के रस्तोगी

by Ram Krishan Rastogi on May 19, 2021, 10:36:50 AM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 705 times)
Ram Krishan Rastogi
Umda Shayar
*

Rau: 69
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
31 days, 52 minutes.

Posts: 5024
Member Since: Oct 2010


View Profile
धन दौलत पर न कर इतना गुमान
**************************
धन दौलत पर न कर इतना गुमान
ये हाथ का मैल है धुल ही जाएगा।
न कुछ लाया था न कुछ ले जायगा,
यही पर सब कुछ ही रह जाएगा।।

बनाये थे जो तूने महल दुम्हले,
क्या तू इनको साथ ले जाएगा ?
खड़े रहेंगे ये सभी यही पर बन्दे,
साथ कुछ भी न तू ले जाएगा।।

बांट देना अपने दोनों हाथो से,
तुझे कुछ तो पुन्य मिल जाएगा।
यही तेरे साथ साथ चलेगा बन्दे,
बाकी यहां सब कुछ रह जाएगा।।

बचपन बीता जवानी चली गई
फिर तो तुझे बुढ़ापा ही आयेगा।
एक कोने में तू पड़ा रहेगा बस,
पास तेरे कोई भी नहीं आएगा।।

यह भी मेरा,यह नहीं है तेरा,
इसी तेर मेर में तू चला जाएगा।
अपने से कमजोर से तू लडता,
बलवान से तू पछाड़ा ही जाएगा।।

पता नहीं कुछ तेरी जिंदगानी का,
कब ऊपर से तेरा बुलावा आयेगा।
हाथ पैर सब कुछ होते हुए भी,
चार के कंधो पर चढ़ कर जाएगा।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम/color]
Logged
nandbahu
Mashhur Shayar
***

Rau: 122
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
20 days, 4 hours and 46 minutes.
Posts: 14553
Member Since: Sep 2011


View Profile
«Reply #1 on: May 20, 2021, 06:01:43 AM »
वाह वाह
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
February 16, 2026, 02:10:42 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.135 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8520 Real Poets and poetry admirer