मौत आकर मिल कभी

by Dheeraj dave on May 15, 2013, 06:42:27 PM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 970 times)
Dheeraj dave
Guest
मौत आकर मिल कभी,मौत आकर मिल कभी  
जब मैं रहू खामोश बैठा,आँख से जब नीर टपके
होंठ मेरे कंपकंपाये,पाँव ठिठके लडखडाये
जोर से रोना में चाहू और न मिला कन्धा कभी
उस वक़्त आकर मिल कभी, मौत आकर मिल कभी

मौत मेरी माँ सी हो जा और ममता वार दे
मैं तेरी साडी से खेलु तू मुझे पुचकार दे
मैं थका आउ कहीं से और तू मुझे गोदी में लेले
तेरी थपकियों से इस तरह सोउ के न जागु कभी
उस वक़्त आकर मिल कभी, मौत आकर मिल कभी

मौत तू स्टेशन का बरगद न गिरा न गिर सकेगा
तू खड़ा कबसे न जाने,जाने कब तक तू रहेगा
खेलना चाहू मैं तेरी ओट में छुप्पमछुपाई, फिर
मैं छिपू ऐसा किसी के हाथ न आऊँ कभी
उस वक़्त आकर मिल कभी, मौत आकर मिल कभी

मैं जो शीशा हो गया मौत तू पत्थर सी हो जा
मैं किसी के घर में रोशनदान से चिपका रहूँ
तू किसी के हाथ से उछले और मुझपे गिरें
टूट के बिखरूं मैं ऐसा न मिलु खुद से कभी
उस वक़्त आकर मिल कभी, मौत आकर मिल कभी

मौत मेरी प्रेमिका बन जो अब तलक बस ख्वाब में है
बिस्तरों में रोज रातों को लिपटता हूँ मैं जिससे
ठोकरे खाकर भी जब मैं उसे पा लूं कभी
मेरे जन्म का वो चरम होगा तू भी आ मिलना तभी
उस वक़्त आकर मिल कभी, मौत आकर मिल कभी
 
 
Logged
sksaini4
Ustaad ae Shayari
*****

Rau: 853
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
112 days, 8 hours and 51 minutes.
Posts: 36414
Member Since: Apr 2011


View Profile
«Reply #1 on: May 16, 2013, 12:24:03 AM »
waah waah
Logged
aqsh
Guest
«Reply #2 on: May 16, 2013, 01:43:53 AM »
gooood...
Logged
Dheeraj dave
Guest
«Reply #3 on: May 22, 2013, 04:06:08 PM »
thnxx to everyone..
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
April 30, 2026, 07:50:51 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[April 29, 2026, 02:58:08 AM]

[April 26, 2026, 09:06:16 AM]

[April 25, 2026, 07:28:21 PM]

[April 25, 2026, 07:24:18 PM]

[April 24, 2026, 12:49:25 AM]

[April 22, 2026, 04:54:13 PM]

[April 20, 2026, 06:25:41 AM]

[April 19, 2026, 04:54:42 PM]

[April 15, 2026, 02:16:44 AM]

[April 11, 2026, 11:14:26 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.1 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8521 Real Poets and poetry admirer