किसान की ह्त्या या आत्म ह्त्या (२३ मार्च २०१५)

by kamlesh sanjida on November 01, 2015, 09:52:45 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 1256 times)
kamlesh sanjida
Aghaaz ae Shayar
*

Rau: 0
Offline Offline

Waqt Bitaya:
9 hours and 35 minutes.
Posts: 37
Member Since: Nov 2015


View Profile
Reply with quote
किसान की ह्त्या या आत्म ह्त्या का,
जवाब कौन देगा
परिस्थतियों से लड़ते हुए किसान का,
हार- जीत का ईनाम कौन देगा

कभी मौसम की मार ,
तो कभी किस्मत की मार
अन्न दाता को,
अन्न कौन  देगा

भूंखे पेट   हल जोतने  का,
इनाम कौन  देगा
अगर उसका दम टूट जाये,
तो उसका हिसाब कौन देगा

कृषि मंत्रालय और उनके पदाधिकारी ,
नयी- नयी योजनाओं का अवलोकन करेंगे
और सरकारी दस्तावेजों की पूर्ती करेंगे
किसान के मरने का कारण, परिवार का मतभेद लिखेगें


अपने- अपने प्रदेश को बेदाग़ करेंगे
अपनी- अपनी फाइलों का पूरा काम करेंगे
और हर बजट में किसानों का उद्धार करेंगे
और किसानों के फंड से अपना पेट भरेंगे

जनता के सामने जाकर
एक ही आस्वासन देंगे
सरकार की तरफ से
मदद् का भरोसा देंगे

पूरा प्रसासन इक्ट्ठा हो जायेगा
अपनीं अपनीं एo सीo गाड़ियों से निकल कर
थोड़ा- थोड़ा दिखावा करेंगे
और किसान के परिवार का, आस्वासन से पेट भरेंगे

एक दो दिन गॉव में चहल -पहल रहेगी
लोगों को लगेगा मंत्री जी कुछ तो करेंगे
दौरे के नाम पर खाना पूर्ती करेंगे
और किसान के परिवार के दिल को, हम  दर्दी से भरेंगे


उधर मीडिया को बुलाकर, कॉन्फरेंस करेंगे
वादों की पोटरी का, उनके आगे खुलासा करेंगे
और मीडिया और अखबारों में
मंत्री जी के बड़े -बड़े कारनामें छपेंगे

अगले दिन नयी ख़बरों का,
बाजार गर्म करेंगे
चटपटी ख़बरों के संग,
मंत्री जी कहीं भाषण करेंगे

देश के लोग भी,
एक दो दिन में भूल जायेंगे
मंत्री जी के दौरों के,
स्थान  बदल जायेंगे

किसान के परिवार की सुध,
काई न करेंगे
उसके बच्चे तो ,
भगवान भरोसे ही मरेंगे

कुछ महीने तक वो   भी,
सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटेंगे
आखिर में थक- हार कर ,
वो भी घर बैठेंगे

अन्न दाता के  बच्चे ,
कैसे- कैसे गुजारा करेंगे
कभी यहाँ पर,
कभी वहाँ पर भटकेंगे

अंत में जाकर,
खुद ही विस्वास मजबूत करेंगे
फिर से खेतों में जाकर,
मेहनत करेंगे

कुछ दिन इधर -उधर से   गुजारा करेंगें
फिर से आसमान की तरफ  निहारकर
उस भगवान से ही प्रार्थना करेंगे
और फसल अच्छी होने की दुआ करेंगे
***********
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
May 03, 2026, 04:23:00 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[May 02, 2026, 12:59:51 AM]

[April 29, 2026, 02:58:08 AM]

[April 26, 2026, 09:06:16 AM]

[April 25, 2026, 07:28:21 PM]

[April 25, 2026, 07:24:18 PM]

[April 24, 2026, 12:49:25 AM]

[April 22, 2026, 04:54:13 PM]

[April 20, 2026, 06:25:41 AM]

[April 19, 2026, 04:54:42 PM]

[April 15, 2026, 02:16:44 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.085 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8521 Real Poets and poetry admirer