90 का दूरदर्शन और हम -

by RAJ SOLANKI on April 21, 2014, 10:30:31 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 632 times)
RAJ SOLANKI
Guest
Reply with quote
90 का दूरदर्शन और हम -

1.सन्डे को सुबह-2 नहा-धो कर टीवी के सामने बैठ जाना

2."रंगोली"में शुरू में पुराने फिर नए गानों का इंतज़ार करना

3."जंगल-बुक"देखने के लिए जिन दोस्तों के पास टीवी नहीं था उनका घर पर आना

4."चंद्रकांता"की कास्टिंग से ले कर अंत तक देखना

5.हर बार सस्पेंस बना कर छोड़ना चंद्रकांता में और हमारा अगले हफ्ते तक सोचना

6.शनिवार और रविवार की शाम को फिल्मों का इंतजार करना

7.किसी नेता के मरने पर कोई सीरियल ना आए तो उस नेता को और गालियाँ देना

8.सचिन के आउट होते ही टीवी बंद कर के खुद बैट-बॉल ले कर खेलने निकल जाना

9."मूक-बधिर"समाचार में टीवी एंकर के इशारों की नक़ल करना

10.कभी हवा से ऐन्टेना घूम जाये तो छत पर जा कर ठीक करना

बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता,
दोस्त पर अब वो प्यार नहीं आता।

जब वो कहता था तो निकल पड़ते थे बिना घडी देखे,

अब घडी में वो समय वो वार नहीं आता।

बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।।

वो साईकिल अब भी मुझे बहुत याद आती है, जिसपे मैं उसके पीछे बैठ कर खुश हो जाया करता था। अब कार में भी वो आराम नहीं आता...।।।

जीवन की राहों में कुछ ऐसी उलझी है गुथियाँ, उसके घर के सामने से गुजर कर भी मिलना नहीं हो पाता...।।।

वो 'मोगली' वो 'अंकल Scrooz', 'ये जो है जिंदगी' 'सुरभि' 'रंगोली' और 'चित्रहार' अब नहीं आता...।।।

रामायण, महाभारत, चाणक्य का वो चाव अब नहीं आता, बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।।

वो एक रुपये किराए की साईकिल लेके,
दोस्तों के साथ गलियों में रेस लगाना!

अब हर वार 'सोमवार' है
काम, ऑफिस, बॉस, बीवी, बच्चे;
बस ये जिंदगी है। दोस्त से दिल की बात का इज़हार नहीं हो पाता।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।
Logged
SURESH SANGWAN
Guest
«Reply #1 on: April 21, 2014, 11:45:28 PM »
Reply with quote
 icon_flower icon_flower icon_flower
 Giggle Giggle Giggle Giggle
bilkul sahi farmaya aapne solanki ji
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
December 15, 2025, 05:50:52 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[December 14, 2025, 03:55:53 PM]

[December 14, 2025, 03:44:22 PM]

[December 14, 2025, 03:33:39 PM]

[December 14, 2025, 03:30:30 PM]

[December 12, 2025, 05:23:57 PM]

by Nawaz
[December 09, 2025, 02:34:25 PM]

[December 07, 2025, 07:41:47 AM]

[December 07, 2025, 06:31:01 AM]

[November 30, 2025, 08:22:51 PM]

[November 30, 2025, 08:19:55 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.185 seconds with 19 queries.
[x] Join now community of 8518 Real Poets and poetry admirer