मज़बूत

by babasatyajaunpuri on November 01, 2015, 09:42:49 AM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 1095 times)
babasatyajaunpuri
Guest
           मज़बूत

अबकी बरसात में घर छोड़ न जाया  जाए,
इसकी दीवार को मजबूत बनाया जाए,
फ़लक के तारों को निशिदिन न निहारो ऐसे,
ज़मीन को ही आज तारा बनाया जाए,
जलाओ दीप जो मन को उजाले से भर दे,
किसी गरीब को सीने से लगाया  जाए,
हम हैं इंसान है इंसानियत मेरा मज़हब,
बस यही बात जमाने को बताया जाए,
सियासत हो चुकी मज़हब के नाम पर कितनी,
एक नया शहर कहीं और बसाया जाए,
एक मूर्ति में नूर काशी औ काबा का हो,
चलो पत्थर कहीं से ऐसा ही लाया जाए,
सियासतदानों से कह दो न आयें मेरी गली,
किसी फकीर को दो रोज खिलाया जाए,
जिस किसी बीज से नफरत की पौध उगती हो,
ऐसे खेतों को सरे आम जलाया जाए,
जिनहोने आज लहू को लहू से दूर किया,
ऐसे शैतानो को बस्ती से भगाया जाए।
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
August 24, 2026, 11:45:05 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[August 23, 2026, 02:43:47 PM]

[August 23, 2026, 02:42:55 PM]

[August 23, 2026, 02:41:52 PM]

[August 20, 2026, 09:45:39 PM]

by ASIF
[August 18, 2026, 12:21:55 PM]

by Tahseen ahmed khan
[August 17, 2026, 09:55:02 AM]

[August 16, 2026, 11:23:45 AM]

[August 16, 2026, 11:22:17 AM]

[August 16, 2026, 11:20:19 AM]

[August 16, 2026, 12:48:06 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.115 seconds with 20 queries.
[x] Join now community of 8523 Real Poets and poetry admirer