हमारा प्यारा गणतंत्र दिवस। आर के रस्तोगी

by Ram Krishan Rastogi on January 25, 2021, 10:53:33 PM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 734 times)
Ram Krishan Rastogi
Umda Shayar
*

Rau: 69
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
31 days, 1 hours and 19 minutes.

Posts: 5032
Member Since: Oct 2010


View Profile
हमारा प्यारा गणतंत्र दिवस
*********************
आओ सब मिलकर गणतंत्र दिवस मनाए ,
इसे विश्व का हम सबसे बड़ा गणतंत्र बनाएं,
लागू हुआ था इस दिन नव निर्मित संविधान,
जिसमे है नागरिकों के सब अधिकार समान,
भेदभाव की इसमें कहीं कोई नहीं है नीति,
चाहे हो वह किसी प्रकार की भी हो नीति।

दिल्ली के राजपथ पर है हम सब इसे मनाते ,
सब मिलकर सब इसे हंसी खुशी से है मनाते ,
सेना के तीनों अंग सलामी देते  जाते,
देश के राष्ट्रपति जी इसे लेते ही जाते,
राष्ट्रीय धुन सबके बैंड बाजे है बजाते,
जिसके आगे सबके पैर थिरकते जाते,

गगन में अनेक हवाई जहाज उड़ाए जाते
तरह तरह के वे अपने करतब भी दिखाते,
साथ में तिरंगे के तीनो रंग छोड़ते है जाते,
देखकर सभी देश वासी ताली है बजाते,
होता है इस दिन अनुपम परिदृश्य आसमान में,
देखा नहीं ऐसा दृश्य हमने कभी भी ब्रह्मांड मे ।

तरह-तरह की झांकियां निकलती जाती,
राष्ट्रपति जी को सब सलामी देती जाती,
जल थल नभ की अनेक टुकड़ियां भी आती,
अपने सब हत्यारों के साथ सजकर है आती,
सारे विश्व को अपने पराक्रम भी है दिखाती,
इस तरह सेना भी गणतंत्र दिवस है मनाती।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम
/color]
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
April 29, 2026, 12:33:09 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[April 29, 2026, 02:58:08 AM]

[April 26, 2026, 09:06:16 AM]

[April 25, 2026, 07:28:21 PM]

[April 25, 2026, 07:24:18 PM]

[April 24, 2026, 12:49:25 AM]

[April 22, 2026, 04:54:13 PM]

[April 20, 2026, 06:25:41 AM]

[April 19, 2026, 04:54:42 PM]

[April 15, 2026, 02:16:44 AM]

[April 11, 2026, 11:14:26 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.076 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8521 Real Poets and poetry admirer