चलो ये रूप का दर्या उतर के देखते हैं.........................अरुण मिश्र

by arunmishra on October 11, 2015, 08:29:43 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 1266 times)
arunmishra
Guest
Reply with quote
https://youtu.be/mWCEctjdD64

चलो ये रूप का दर्या उतर के देखते हैं....


-अरुण मिश्र


चलो,  ये  रूप का  दर्या  उतर के  देखते हैं।

जो तय है डूबना तो,  डूब कर के  देखते हैं।।



सुना है,  बाग़ में   रुख़ से  नक़ाब पलटेगा।

तो चलो  आज,  नज़ारे  उधर के  देखते हैं।।



सुना है  हॅस दे तो, बाग़ों में बहार आ जाये।

चलो ख़िज़ाँ को आज, तंग कर के देखते हैं।।



सुना है, मोरनी मरती है, चाल  पर उसकी।

सुना है हँस भी, अचरज से भर के देखते हैं।।



अगर नहाये तो,झीलों में कँवल खिल जायें।

कि,  भौंरे राह  बहुत  आस भर के  देखते हैं।।



सुना कि, सुब्ह को सूरज  गुलाल मलता है।

सितारे, रात  उसकी माँग  भर के  देखते हैं।।



कलायें चाँद की,  शायद  इसी ख़याल से हैं।

कि चलो, रूप उसका  नाप कर के देखते हैं।।



सुना है, बिखरें  जो गेसू  तो, रात  हो जाये।

 तो चलो  एक रात,  वाँ  ठहर के  देखते  हैं।।



सुना  है  सोये  रात,  जागे  सुब्ह  हो  जाये।

तो चलो  एक शाम,  सुब्ह कर के  देखते हैं।।



सुना है, ख़्वाब है, जागो तो बिखर जायेगा।

सो सारी रात, पलक बन्द कर के देखते हैं।।



सुना कि, मद भरे नयनों में, मैक़दे हैं खुले।

सुना है, लोग  अपने जाम भर के  देखते हैं।।



सुना है , हूर है,  मिलता है  बस  सवाबों से।

तो चलो कोई,  नेक  काम कर के  देखते हैं।।

 


सुना है, आँखों में उसके,तिलिस्म बसते हैं।

‘अरुन’ चलो, नये एहसास कर के देखते हैं।।

                         *
Logged
Shihab
Yoindian Shayar
******

Rau: 27
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
29 days, 4 hours and 55 minutes.

Maut To Ek Shuruaat Hai...

Posts: 2082
Member Since: Dec 2006


View Profile
«Reply #1 on: October 16, 2015, 11:49:23 PM »
Reply with quote
सुना है, आँखों में उसके,तिलिस्म बसते हैं।
‘अरुन’ चलो, नये एहसास कर के देखते हैं।।

Vah Bahut Khub Arun Sahab


Shad o Aabaad Rahiye


Shihab
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
March 15, 2026, 05:50:22 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[March 15, 2026, 11:25:27 AM]

[March 14, 2026, 02:37:00 PM]

[March 11, 2026, 11:49:08 PM]

[March 10, 2026, 01:11:03 PM]

[March 08, 2026, 10:49:46 PM]

[March 07, 2026, 11:01:18 PM]

[March 07, 2026, 10:59:16 PM]

[March 07, 2026, 08:59:03 PM]

[March 03, 2026, 03:03:22 PM]

[March 02, 2026, 02:44:05 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 1.313 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8520 Real Poets and poetry admirer