Mujhe-anjaam-Maloom Nahi

by kavyadharateam on October 14, 2008, 02:22:25 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 1385 times)
kavyadharateam
Guest
Reply with quote
मैं बिखर रहा हूँ मेरे दोस्त  संभालो मुझको ,
मोतिओं से कहीं सागर की रेत न बन जाऊँ
कहीं यह ज़माना न उडा दे धूल की मानिंद  
ठोकरें कर दें मजरूह और खून मे सन जाऊँ .

इससे पहले कि दुनिया कर दे मुझे मुझ से जुदा
चले आओ जहाँ भी हो तुम्हे मोहब्बत का वास्ता
मैं बैचैनियो को बहलाकर कर रहा हूँ इन्तिज़ार
तन्हाइयां बेकरार निगाहों से देखती हैं रास्ता .

बहुत शातिराना तरीके से लोग बात करते हैं ,
बेहद तल्ख़ अंदाज़ से ज़हान देता है आवाज़
मुझे अंजाम अपने मुस्तकबिल का नहीं मालूम
कफस मे बंद परिंदे कि भला क्या हो परवाज़ .

अपनी हथेलियों से छूकर मेरी तपती पेशानी को
रेशम सी नमी दे दो , बसंत की फुहारे दे दो
प्यार से देख कर मुझको पुकार कर मेरा नाम
इस बीरान दुनिया मे फिर मदमस्त बहारें दे दो .

आ  जाओ इससे पहले कि चिराग बुझ जायें
दामन उम्मीद का कहीं ज़िन्दगी  छोड़ न दे ,
सांस जो चलती हैं थाम कर हसरत का हाथ
"दीपक"   का साथ कहीं रौशनी छोड़ ना  दे .

कवि दीपक शर्मा

 

Logged
syednaami
Guest
«Reply #1 on: October 14, 2008, 03:38:51 PM »
Reply with quote
शर्मा साहिब आप ने तो खूब कमाल अनदाज अप्नाया है.
हमे बहुत भाया.
आप जैसे कवीयों की अवशक्ता है .
धन्यवाद
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
February 01, 2026, 07:19:52 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[January 30, 2026, 08:57:44 AM]

[January 30, 2026, 08:27:05 AM]

[January 29, 2026, 08:04:18 PM]

[January 29, 2026, 08:02:24 PM]

[January 25, 2026, 12:04:33 PM]

[January 25, 2026, 11:41:40 AM]

[January 24, 2026, 11:48:32 PM]

[January 24, 2026, 08:45:15 PM]

[January 24, 2026, 08:44:25 PM]

[January 20, 2026, 10:40:59 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.169 seconds with 23 queries.
[x] Join now community of 8519 Real Poets and poetry admirer