पिया की प्रतीक्षा में जगती रही --आर के रस्तोगी

by Ram Krishan Rastogi on July 10, 2018, 11:52:08 AM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 1026 times)
Ram Krishan Rastogi
Umda Shayar
*

Rau: 69
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
31 days, 52 minutes.

Posts: 5024
Member Since: Oct 2010


View Profile
पिया की प्रतीक्षा में जगती रही
रात भर करवटे बदलती रही
स्वप्न भी हो गये अब स्वप्न
जैसे कोई हो गया हो  दफन
कब आओगे मेरे प्यारे सजन ?
पूछ रहे है ये मेरे भीगे नयन

मन मेरा रात भर मचलता रहा
तन मेरा अग्न से  जलता रहा
ये अग्न कैसे बुझेगी  सनम ?
ये बात सोचता रहा  मेरा मन  
अब तो आ जाओ मेरे सजन
और न तड़फाओ अब सनम

जागती हूँ सारी सारी रतिया
किससे कहूँ मन की बतिया
रोते रोते सूज की अब अखियाँ
पूछ रही रात की बात सखियाँ
क्या जबाब दू उनको अब सनम ?
कुछ दिलासा तो दे जाओ सजन

दिन बीत जाता है रात बीतती नहीं
गुमसुम हूँ कुछ किसी से कहती नहीं
किससे कैसे कहूँ ये मन की व्यथा ?
आँसू ही बता देते है मन की व्यथा
आँसू ही पोछने आ जाओ सनम
कुछ तो होगा शांत मेरा ये मन

सुबह उठती हूँ होती है अलसाई आँखे
मुहं धोती हूँ फिर भी रोती है ये आँखे
आँसुओ की बहती रहती है इनसे धारा
रूमाल भी नहीं दे पाता है इनको सहारा
अब तो सहारा देने आ जाओ सनम
शान्त हो जाये ये रोते मेरे नयन

अब तो दिन में भी बैचेन होने लगी हूँ
रात के स्वपन भी दिन में बोने लगी हूँ
लगता नहीं दिल ये दिन कैसे बिताऊ ?
मन मचलता रहता है इसे कैसे मनाऊ ?
अब तो मन को मनाने आ जाओ सनम
दिन को रात बनाने आ जाओ सजन

आर के रस्तोगी
    
Logged
surindarn
Ustaad ae Shayari
*****

Rau: 273
Offline Offline

Waqt Bitaya:
134 days, 2 hours and 27 minutes.
Posts: 31520
Member Since: Mar 2012


View Profile
«Reply #1 on: July 11, 2018, 02:56:18 AM »
bahuy bharia waah waah. Thumbs UP
 Clapping Smiley Clapping Smiley Clapping Smiley Clapping Smiley Clapping Smiley Clapping Smiley Clapping Smiley
Logged
Ram Krishan Rastogi
Umda Shayar
*

Rau: 69
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
31 days, 52 minutes.

Posts: 5024
Member Since: Oct 2010


View Profile
«Reply #2 on: July 11, 2018, 11:31:18 PM »
shri surindran ji shukriya
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
February 19, 2026, 01:43:33 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[February 19, 2026, 12:01:16 AM]

[February 18, 2026, 06:14:39 PM]

[February 17, 2026, 09:14:26 PM]

[February 17, 2026, 05:06:37 PM]

[February 17, 2026, 12:56:48 PM]

[February 14, 2026, 08:28:45 PM]

[February 14, 2026, 08:26:40 PM]

[February 14, 2026, 07:51:13 PM]

[February 14, 2026, 07:49:46 PM]

[February 12, 2026, 02:57:13 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.157 seconds with 24 queries.
[x] Join now community of 8520 Real Poets and poetry admirer