Mera Mann....

by Kishan verma on May 25, 2017, 03:04:24 PM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 2409 times)
Kishan verma
New Member


Rau: 0
Offline Offline

Waqt Bitaya:
11 hours and 0 minutes.
Posts: 18
Member Since: May 2017


View Profile
जहाँ हद है सुंदरता की उस हद से आगे खूबसूरत है मेरा मन
उस खुदा ने जिस दिन ख़ूबसूरती का सपना सजाया होगा
उसी दिन ही उन्होंने मेरे मन को भी बनाया होगा।।।।
जब बनाया ये सुन्दर सा संसार अपने हाथो से
और इस जहाँ को जब खुदा ने खूबसूरती से रुब रू कराया होगा
उसी दिन ही उन्होंने मेरे मन को भी बनाया होगा।।
महकते फूलो से भी ज्यादा महकता है मेरा मन
और जिस दिन बनाये होंगे खुदा ने फूल और उन्हें खुशबू से महकाया होगा
उसी दिन उन्होंने  मेरे  मन को भी बनाया होगा।।
मासूमियत फरिश्तों से कम नही है मेरे मन की
जिस दिन खुदा ने सबसे पहला  मासूमियत का चेहरा दिखाया होगा
उसी दिन उन्होंने मेरे मन को भी बनाया होगा।।
नजाकत गजब की है ,मुझपर खुदा के बाद रहमत मन की है
जिस दिन नजाकत और रहमतो का एहसास बरसाया होगा
उसी दिन उन्होंने मेरे मन को भी बनाया होगा।।
नाजुक सा दिल मन का मोहब्बत से धड़काता है दिल किशन का
बनाया होगा पहला दिल मोहब्बत का और जब उसे धड़काया होगा
उसी दिन उन्होंने मन को भी बनाया होगा।।
किसी दीवाने शायर की शायरी से कम नही है मेरा मन।।
अरमानो की कलम से लिखकर जब पहला शायर खुदा ने सुनाया होगा।
उसी दिन उन्होंने मेरे मन को बनाया होगा।।।
आवाज किसी सुहाने साज से कम नही है मेरे मन की
जब निकली होगी पहली आवाज खुदा की और जब पहला कोई गीत गाया होगा
उसी दिन उन्होंने मेरे मन को भी बनाया होगा।।।
बहती नदिया सी चंचलता है मेरे मन की
जब बनाई होगी पहली नदी और उसमे पानी बहाया होगा।
उसी दिन खुदा ने मेरे मन को भी बनाया होगा।।
बरसती बारिश सी शीतलता देता है मेरा मन मुझको
जब बने होंगे बादल और जब पहली बार उन्हें बरसाया होगा।।
उसी दिन खुदा ने मेरे मन को भी बनाया होगा।
सुबह सी लाली चेहरे पर चमक सूरज से कम नही मन की
जिस दिन आई पहली सुबह जब पहली बार सूरज उगाया होगा
उसी दिन खुदा ने मेरे मन को भी बनाया होगा।।।
जिंदगी मेरी खुशियो से सजा दी है मन ने
लिखी मेरी किस्मत और जब हाथो पर लकीरो को उन्होंने सजाया होगा
उसी दिन खुदा ने मेरे मन को भी बनाया होगा।।।
मेरी हर कविता नाम है मेरे मन के मेरे मन से
जब लिखने का एहसास खुदा के भी दिल में आया होगा।।
उसी दिन खुदा ने मेरे मन को मेरे लिए बनाया होगा।।
    अब पढ़ ली है मेरी कविता तो कुछ अपने दिल की भी सुना दो।।
     अगर सुनाने के लिए कुछ नही तो चलो थोडा सा मुस्कुरा दो।।
                                                  Kishan.....Or Mann.....
Logged
Similar Poetry and Posts (Note: Find replies to above post after the related posts and poetry)
mera mann by BHONDU in Shayri-E-Dard
---puche tujhse mera mann--- by killbill in Shayri for Khumar -e- Ishq « 1 2  All »
mann mera hai chanchal hiran !!! by sarfira in Mazahiya Shayri(Funny Shayari)
mera mann.... by mauj in Miscellaneous Shayri
Mera Mann.... by Kishan verma in Other Languages
Advo.RavinderaRavi
Guest
«Reply #1 on: May 28, 2017, 01:58:37 AM »
बहुत खूब
Logged
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
June 18, 2026, 02:26:44 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[June 14, 2026, 03:47:16 PM]

[June 14, 2026, 03:45:45 PM]

[June 14, 2026, 03:44:20 PM]

[June 14, 2026, 03:42:58 PM]

[June 05, 2026, 08:07:29 PM]

[June 05, 2026, 08:06:14 PM]

[June 05, 2026, 08:05:07 PM]

[May 31, 2026, 04:57:41 PM]

[May 31, 2026, 04:55:56 PM]

[May 31, 2026, 04:55:21 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.103 seconds with 23 queries.
[x] Join now community of 8522 Real Poets and poetry admirer