अच्छा हुआ तू बीत गया......अबे 2012....!!

by Aashiq pardesi on January 01, 2013, 01:48:40 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 670 times)
Aashiq pardesi
Guest
Reply with quote
अबे 2012!
तेरे जैसा साल न आये दोबारा।
तूने तो सारा देश
ही निपटा मारा।
सबसे पहले तो छीना
कुश्ती का सितारा
एक्टिंग का किंग,
यानि दारा सिंह।
अभी दारा की याद को भूले
भी नहीं थे
अख़बार,
तब तक हमें अलविदा कह गए
राजेश खन्ना
यानि पहले सुपरस्टार।
फिर लगते रहे एक के बाद एक घाव,
मुम्बई में विलासराव।
उसके बाद ए के हंगल,
फिर बेस्ट डायरेक्टर यश अंकल।
मन करता था
बीच में ही कर दें तुझसे कट्टी,
तब तक रोड़ एक्सीडेंट में मारे गए
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी।
फिर तेरी भेंट चढ़ा बाल ठाकरे
जैसा लाल,
फिर इंद्र कुमार गुजराल।
तू साले साल था, या काल!
दिसम्बर में भी तूने
छोड़ा नहीं अपनागुर,
छीन लिये पंडित रविशंकर
ग़ायब हो गये सितार से सुर।
इतने पर भी भरा नहीं तेरा कोष,
दिल्ली में वहशियों की भेंट चढ़
गई
एक तेईस साल की निर्दोष।
इसके अलावा भी
कुछ अच्छा नहीं रहा तेरा बीहेव,
तूने ही लील लिये
संघ के सुदर्शन
और आस्था के जय गुरुदेव।
जो तुझसे बचे
उनकी भी हालत अच्छी नहीं है
भाई,
राम जाने कैसे
होगी इसकी भरपाई।
सचिन ने वन-डे में जाना छोड़
दिया,
लता मंगेशकर ने गाना छोड़
दिया,
रतन टाटा ने कमाना छोड़
दिया,
अन्ना ने आवाज़ उठाना छोड़
दिया,
और सातवें सिलैण्डर ने रसोई में
आना छोड़
दिया।
वाह रे काले कालखण्ड,
इतिहास निर्धारित
करेगा तेरा दण्ड।
अच्छा हुआ तू बीत गया,
तुझे अंदाज़ा नहीं है
कि तेरे रहते कितना कुछ रीत
गया।
काश ऐसा साल
फिर कभी जीवन में न आए!
जाते जाते तू हम से ले ले
फ़ाइनल गुड बाय |

आप सभी मित्रो को नव वर्ष
की हार्दिक
शुभकामनाए।
नव वर्ष 2013 आपके जीवन मे
खुशिया और
कामयाबी से
भरपुर रहे यही मेरी प्राथना है।
Logged
@Heer@
Guest
«Reply #1 on: January 01, 2013, 03:07:07 PM »
Reply with quote
bhot achchi rachna ashiq ji...
Logged
Iftakhar Ahmad
Guest
«Reply #2 on: January 01, 2013, 04:03:22 PM »
Reply with quote
Ha ha ha, bahut khoob.
Logged
jeet jainam
Khaas Shayar
**

Rau: 237
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
60 days, 12 hours and 13 minutes.

my rule no type no life and ,i m happy single

Posts: 10150
Member Since: Dec 2012


View Profile WWW
«Reply #3 on: January 01, 2013, 05:01:20 PM »
Reply with quote
2 good
Logged
suman59
Guest
«Reply #4 on: January 01, 2013, 05:06:31 PM »
Reply with quote
pichle saal ki poori dastan sunadiya bahut khoob likha... Clapping Smiley
Quote
सचिन ने वन-डे में जाना छोड़ दिया,
लता मंगेशकर ने गाना छोड़ दिया,
रतन टाटा ने कमाना छोड़ दिया,
अन्ना ने आवाज़ उठाना छोड़ दिया,
और सातवें सिलैण्डर ने रसोई में आना छोड़ दिया।

mast mast likha. excellant
Logged
Rishi Agarwal
Guest
«Reply #5 on: January 01, 2013, 05:17:30 PM »
Reply with quote
Bahut Khub..
Logged
pritam tripathi
Guest
«Reply #6 on: January 01, 2013, 10:24:56 PM »
Reply with quote
bahut khoob
Logged
nandbahu
Mashhur Shayar
***

Rau: 122
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
20 days, 3 hours and 19 minutes.
Posts: 14552
Member Since: Sep 2011


View Profile
«Reply #7 on: January 02, 2013, 01:14:58 AM »
Reply with quote
wah wah, poore sal ka achha byora diya hai
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
April 20, 2024, 09:16:43 AM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[April 04, 2024, 04:49:28 PM]

[April 02, 2024, 12:27:12 PM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:34:54 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:30:44 AM]

by ASIF
[March 24, 2024, 04:26:39 AM]

by ASIF
[March 23, 2024, 08:50:46 AM]

[March 21, 2024, 07:59:38 PM]

[March 17, 2024, 02:01:29 PM]

[March 16, 2024, 03:26:05 PM]

[March 16, 2024, 03:25:04 PM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.151 seconds with 25 queries.
[x] Join now community of 8498 Real Poets and poetry admirer