" क्या दूँ "

by limit on April 29, 2008, 10:33:12 AM
Pages: [1]
Print
Author  (Read 741 times)
limit
Guest
" क्या दूँ "

मुझे फुरसत कहाँ तेरे खयाल से, जो तुझे मैं सब्रो-करार दूँ
मेरी ज़िन्दगी वीरान है, तुझे कौन सी शाम उधार दूँ

मेरा आशियाना सब उजड़ गया, तुमसे ज़ुदाई के गम में
मेरा रूप-रंग सब उड़ गया, तुझे कौन सा अब मैं सिंगार दूँ

तुझे क्या सुनाऊँ मैं दिलरुबा, तेरे हाल से मैं बेहाल हूँ
मेरा दामन भी तार-तार है, तुझे कैसे अब मैं सँवार दूँ

तेरा वास्ता भी न रह गया, जब मेरे कब्रो-ख्यालात से
खुद इस कदर हूँ मैं बेकरार, तुझे कैसे अब मैं करार दूँ

मेरी शाम है तेरी आरज़ू, मेरी सुबह तेरा ख्याल है
मुझे खुद का कोई होश नहीं, तुझे किस तरह से निखार दूँ

अँधेरे घर के दीवार-ओ-दर सजे हैं तेरे ही महफ़िल से
हर रात गुज़री है वहीं, तेरे साथ कैसे रात गुज़ार दूँ

मेरा रोज़-रोज़ का है वास्ता, तेरे उस चाँद की तहरीर से
करता रहा है तेरी बात वो, तुझे कैसे अपने दिल से उतार दूँ

मुझे फुरसत कहाँ तेरे खयाल से, जो तुझे मैं सब्रो-करार दूँ
मेरी ज़िन्दगी वीरान है, तुझे कौन सी शाम उधार दूँ



Logged
Similar Poetry and Posts (Note: Find replies to above post after the related posts and poetry)
}"}"}AATE JAATE HUWE{"{"{ by Dr.Saira999 in Shayri for Khumar -e- Ishq « 1 2 3  All »
~~~~~~""'"nazar-e-ishq"""~~~~~~~ by fidaa in Shayri for Khumar -e- Ishq
/////////"""HAAL-E-BAYAAN"""/////////////// by fidaa in Shayri for Khumar -e- Ishq
""Tanhayi Ke Aalam Mein"" by angel4u in Share: Poetry of Pain « 1 2  All »
Pages: [1]
Print
Jump to:  


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
May 27, 2026, 12:00:45 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.083 seconds with 24 queries.
[x] Join now community of 8523 Real Poets and poetry admirer